कासगंज 08 अगस्त 2025(सूचना विभाग)। जनपद में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
मा0 विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत मा0 जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा द्वारा ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह’’ कार्यक्रम का काकोरी काण्ड के वीर शहीदों को नमन करते हुए भव्य शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर मा0 विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, छात्र/छात्राओं व अधिकारी/कर्मचारीगणों को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए अपने सम्बोधन में ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव’’ के बारे में उपस्थित लोगों को बताते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से ‘‘काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह’’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिनांक 09 अगस्त 1925 को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान धन का अभाव के कारण हमारे वीर क्रान्तिकारियों ने काकोरी के पास अंग्रेजो द्वारा ले जाया जा रहा खजाना लूट लिया गया था। जिससे नाराज होकर अंग्रेजी शासन ने हमारे वीर सपूतों को फॉसी की सजा दी थी। काकोरी काण्ड अंग्रेजों के अत्याचार सेे तबाही का मुहॅ तोड़ जवाब था। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सपूतों एवं क्रान्तिकारियों के घोर संघर्षो का परिणाम है कि आज हम आजाद भारत में आजादी के साथ जी रहे है हम सभी को देश की आजादी, एकता और अखण्डता को बरकरार रखने के लिए एक जुट होकर निरन्तर विकास के पथ पर बढना होगा और देश का सम्मान एवं देश की रक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
मा0 जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने अपने उद्बोधन में भारत माता की आजादी के बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि 09 अगस्त 1925 को काकोरी काण्ड की घटना अग्रेजी हुकुमत के विरोध की एक महत्वपूर्ण घटना है जिससे देश की आजादी को एक नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि हमारे का्रन्तिकारियों का बलिदान आज भी देश की हवा और मिट्टी में जिन्दा है, वे सदैव हमारे प्रेरणास्रोत रहेगें। मा0 अध्यक्ष ने देश के रक्षार्थ शहीद सपूतों को नमन करते हुए उनके आदर्शाे पर चलने की प्रेरणा देतेे हुए कहा कि स्वदेशी, स्वालम्बन और स्वच्छता को अपनाने से ही देश का विकास और अमर शहीदों के सपनों के भारत का उदय होगा। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन में रामप्रसाद बिस्मिल, ठा0 रोशन सिंह, राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, अशफाक उल्ला खॉ जैसे क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि देश के नागरिक कम से कम राष्ट्रीय पर्व के दिन स्वदेशी वस्त्र पहनना चाहिए । हमें भावी पीढ़ी को समझाना चाहिए कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान करें।
कहा कि अमर शहीदों की सहादत हमारी प्रेरणा है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी मा0 जनप्रतिनिधिगणों का हार्दिक स्वागत एवं अभार व्यक्त किया तथा उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालयो के बच्चों ने काकोरी थीम पर रंगोली बनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य विकास सचिन अपर जिला अधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सम्भ्रान्त नागरिक आदि उपस्थित रहे।
सूचना कार्यालय द्वारा प्रसारित।
