कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ ने श्री गणेश इण्टर कॉलेज में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों के प्रदर्शन से संबंधित स्टॉल,स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित तिरंगा झंडा का प्रदर्शन, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित स्टॉल सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिलाधिकारी व राज्य महिला आयोग की सदस्या मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया।
तिरंगा महोत्सव कार्यक्रम आयोजन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी व राज्य महिला आयोग की सदस्या मुख्य विकास अधिकारी ने भारी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं सहित संभ्रांत महिला/पुरुष नागरिकों व अधिकारियों/कर्मचारियों से हार्दिक अपील किया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तीसरे चरण दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक अपने कार्यालयों, घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान एवं आदर भाव के साथ भारतीय तिरंगा झंडा फहराएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और तिरंगे के साथ व्यक्तिगत और भावनात्मक सम्बन्ध बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि शासन के प्रयास से पिछले कुछ वर्षों में, यह राष्ट्रीय अस्मिता, देशभक्ति और गौरव के जन भागीदारी आंदोलन के रूप में एक सफल अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के विकास के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रान्तिकारियों एंव शहीदों को याद करना तथा श्रद्धासुमन अर्पित करना है।
उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा रैलियों (बाइक और साईकिल रैलियों सहित), तिरंगा प्रदर्शनियों और अन्य जमीनी स्तर की जन-भागीदारी जैसी गतिविधियों के साथ आगामी श्स्वतन्त्रता दिवस समारोहश् को देशभक्ति की भावना से पूरे जनपद में व्यापक रूप से मनाया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार हर घर तिरंगा का यह अभियान पूरे देश में दिनांक 02 अगस्त से 15 अगस्त, 2025 की अवधि में तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके क्रम में तीसरे चरण दिनांक 13 से 15 अगस्त 2025 तक हम सभी को अपने-अपने कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों, घरों एवं प्रतिष्ठानों, होटलों पर अपने देश के सम्मान में देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा झंडा फहराना है। उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे बेबसाईट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि तिरंगा झण्डा कटा-फटा ने हो, साफ-सुथरा हो, 3×2 के अनुपात में हो तथा झण्डा लगाते समय केसरिया रंग सबसे ऊपर, बीच में अशोक चक्र की 24 पट्टिका के साथ सफेद रंग तथा सबसे नीचे हरा रंग होगा।
तिरंगा महोत्सव आयोजन के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कासगंज, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वय आदित्य कुमार विभिन्न विद्यालयों की शिक्षक/शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं पुरुष/महिला नागरिकगण सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
कासगंज :श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज हॉल में आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया गया भव्य शुभारंभ।
