कासगंज।
श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे के निर्देशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप गुप्ता एमडी फिजिशियन एवं डॉ महेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ गुप्ता द्वारा विद्यार्थियों का उक्त रक्तचाप, सांस फूलना, ऑक्सीजन लेवल, हृदय की धड़कन, हेपेटाइटिस बी, शुगर आदि अन्य बीमारियों का परीक्षण किया। वहीं डॉ महेंद्र सिंह द्वारा विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया। इससे पूर्व कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ संदीप गुप्ता एवं डॉ महेंद्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
डॉ संदीप गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत इस प्रकार के कैंप विद्यालय में आयोजित होने चाहिए जिससे बच्चे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए जागरूक रहे। कैंप में 200 से अधिक छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर डीके सिंह, राजकुमार बघेल, विमल कुमार पाल, मनोज कुमार, रश्मि गौतम, संजय कश्यप, तारकेश्वर तिवारी आदि उपस्थित रहे।
कासगंज:श्री गणेश इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
