किसानों की प्रत्येक समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण किया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
कासगंज: आज जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला गन्ना अधिकारी,जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी बिजली विभाग नलकूप विभाग पशुपालन मंडी सचिव के अतिरिक्त अल डी एम द्वारा प्रतिभाग किया गया किसानों द्वारा चकोरी के भुगतान पर खुशी जाहिर की गई और आगामी वर्ष में चकोरी के उत्पादन करने वाले किसानों और संयंत्र संचालक के बीच एक अनुबंध के लिए अनुरोध किया गया इसके अलावा गन्ना भुगतान से संबंधित भी किसानों द्वारा शीघ्र भुगतान के लिए मांग की गई एक किसान द्वारा मक्का में दाने ना पढ़ने की भी शिकायत दर्ज कराई गई बिजली विभाग की समस्या भी किसानों की रही कि उनके फॉर्म की एस्टीमेट को संशोधित किया जाए इसके अतिरिक्त किसानो को आगामी खरीफ फसल के बारे में जिला कृषि अधिकारी द्वारा धान की नर्सरी कैसे तैयार की जाए इस पर विचार किया गया उद्यान विभाग द्वारा भी आगामी बरसात के सीजन में वाग लगाने एवं सब्जियों के उत्पादन पर अपनी बात रखी गई पशुपालन विभाग द्वारा भी खुर पका मुंह पका से संबंधित टीकाकरण की विशेष बात किसानों को अवगत कराई गई बिजली विभाग द्वारा भी किसानों को समुचित बिजली विभाग बिजली सप्लाई पर आश्वासन दिया गया नलकूप विभाग के अधिकारियों से अनुरोध किया गया कि आप अपने ट्यूब वेल चलाए जिससे कि किसान की नर्सरी में पानी की कोई कमी न हो नहर विभाग से भी पानी को सुचारू से नर्सरी हेतु उपलब्ध कराने के भी किसान द्वारा मांग की गई मंडी समिति के सचिव को अवध कराया गया है कि किसानों का मक्का अनाज घाटोली की जा रही है इस पर विशेष ध्यान देते हुए मंडी का औचक निरीक्षण करते हुए किसानों को कालाबाजारी से मुक्त काराए।
उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया किसान डीएपी का कम से कम प्रयोग करते हुए नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का अधिक से अधिक प्रयोग करें तथा कीटनाशकों का संक्षिप्त प्रयोग करते हुए खेती को विसेला ना बनाएं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक किसान गौशाला से एक-एक गाय ले गायों का लालन पालन सही तरह के हो सके और प्रत्येक किसान को एक पौधा मां के नाम से लगाने के लिए भी अनुरोध किया गया जिस पर सभी किसानों द्वारा सहमति व्यक्त की ।उन्होंने सभी लोगों से कहा कि आगामी सीजन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी वर्ष भर सुरक्षा करेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की प्रत्येक समस्याओं का गुणवत्ता पूर्वक निराकरण किया जाए किसी भी किसान को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो वह कृषि विभाग या उनके कार्यालय में आकर संपर्क कर सकता है जिससे कि तुरंत कार्रवाई संभव हो सके इस पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग से संबंधित किसानों की समस्या को प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।
जिला सूचना कार्यालय, कासगंज
प्रेसनोट
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वृक्षारोपण समिति की बैठक
कासगंज, 18 जून । बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में वृक्षारोपण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया है कि जनपद में प्लांटेशन सम्बंधित जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पौधरोपण करने के साथ-साथ रोपित किये जाने वाले पौधों को संरक्षित किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, सरकारी भवनों के परिसर सहित ग्राम पंचायतों आदि में पर्याप्त संख्या में पौधरोपण के लिये सघन अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी समय से पौधरोपण की कार्ययोजना बना ले जिससे पौधरोपण और उनके संरक्षण की समस्या न आने पाए।
विभागवार पौधरोपण का तय होगा टारगेट
प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले के सभी विभागों को पौधरोपण का एक निश्चित टारगेट तय किया जाएगा। सभी विभागों का मिलाकर जनपद का टारगेट इस बार 2340800 पौधों को रोपने का लक्ष्य जनपद को मिला है। जिसे अवशय पूरा कर लिया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन,उपनिदेशक कृषि जिला गन्ना अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक समस्त विकासखंड अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

