कासगंज: महिला आयोग की सदस्य रेणु गौड़ ने सुनवाई के दौरान 5शिकायतों में से 4शिकायतों का मौके पर निस्तारण

कासगंज: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई आज विकास भवन सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 05 प्रकरण प्राप्त हुए, जो महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे।
सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में उनकी पूरी सहायता की जाए। इसके साथ ही, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को प्राथमिकता पर जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
मा सदस्या ने आगनबाडी महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस जनसुनवाई के माध्यम से महिला आयोग की सदस्या ने यह सुनिश्चित किया कि महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशीला, बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे

Leave a Comment