कासगंज:मण्डलायुक्त/मतदाता रोल पर्यवेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के सबन्ध में विकास भवन सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

31 दिसंबर तक आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से भर सकते हैं गणना प्रपत्र-हमारा प्रयास है किसी मतदाता का नाम लिस्ट में वंचित न रह पाये और डूप्लीकेट भी नहीं रहे इसलिये जनप्रतिनिधि इस कार्य में सहयोग करें।* *निर्वाचन आयोग शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार कराने के लिए प्रतिबद्ध* कासगंज 16 दिसम्बर 2025 (सू0वि0) आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ एवं मतदाता रोल पर्यवेक्षक संगीता सिंह ने विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के सबन्ध में विकास भवन सभागार में राजनैतिक दलों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में कोई व्यक्ति अब तक किन्हीं कारणों से गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं तो 26 दिसंबर तक आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से इसे भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम दो जगह दर्ज है और उसने दोनों ही जगह से गणना प्रपत्र भर दिया है तो अभी वापस ले सकते हैं। वापस लेने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। बाद में दो जगहों से फार्म भरने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर किसी का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में तो है पर 2025 की सूची में नहीं है तो उन्हें फार्म-6 भरना होगा। बीएलओ एसआइआर के कारण अभी फार्म-6 लेने से मना नहीं कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि जिले में 1057916 मतदाता एवं 1149 मतदेय स्थल हैं। सभी तीन विधानसभा में तीन ईआरओ एवं 15 एईआरओ के साथ पर्याप्त संख्या में बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एईआरओ की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की गई है ताकि एसआईआर का कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापरक ढ़ंग से पूर्ण हो सके। ऐसे बूथ जिन पर 20 प्रतिशत से अधिक एएसडी वोटर्स हैं उन पर री-वैरीफिकेशन का कार्य कराया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी व तहसीलदार सहित जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी श्री रामवीर सिंह प्रधान, प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी श्री सत्येन्द्र यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी श्री पुष्पेन्द्र यादव, जिला सचिव मण्डल सदस्य भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी श्री विजय प्रताप सिंह, जिला सचिव भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी श्री सुनील कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी श्री तारा सिंह वघेल, प्रदेश सह संयोजक, भारतीय जनता पार्टी श्री सत्येन्द्र कश्यप समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।