कासगंज :जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने पांच लाभार्थियों को उज्जवला निशुल्क गैस सिलेंडर सब्सिडी का चेक वितरण किया

👉 प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रूपए 1500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया

👉 केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का दिया जा रहा है लाभ-मा0 जिला पंचायत योगी आदित्यनाथ जी द्वारा आज उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल का वितरण लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसमें प्रदेश भर के उज्ज्वला योजना के तहत कुल 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को रूपये 1500 करोड़ की धनराशि से निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया गया। जिसका सजीव प्रसारण विवेकानंद सभागार विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप व मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अपर जिला अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह सहित जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों व भारी संख्या में उपस्थित महिला लाभार्थियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप एवं मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह व अपर जिला अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह जी द्वारा जनपद के उज्ज्वला योजना के तहत 05 पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल की धनराशि प्रतीकात्मक चेक के माध्यम से वितरित की गई।
इस अवसर पर मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने जनपदवासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से माताओं, बहनों की सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन एवं समृद्धि के प्रति निरन्तर प्रयासरत है जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर समाज में साफ दिखाई पड़ रहा है, उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा एवं प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी की गरीबों के कल्याण के प्रति पवित्र सोच का ही परिणाम है कि आज सभी माताओं, बहनों को उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का का लाभ मिला है। उन्होंने जनपदवासियों के सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment