कासगंज :जिला अधिकारी प्रणय सिंह द्वारा 77 वे गणतंत्र दिवस पर किया गया ध्वजारोहण ,सभी जनपद वासियों को दी शुभ कामनाएं

कासगंज. 26.01.2026/आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया तथा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना,लोकसेवा का संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्ट्रेट में जनपद के अमर शहीदों के परिजनों, प्रयागराज ड्यूटी में लगे होमगार्डों को सम्मानित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने इस अवसर पर अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान में मूल अधिकार, मूल कर्तव्य, नीति निदेशक तत्व और प्रस्तावना सभी नागरिकों को दिशा देते हैं आजादी प्राप्त होने के बाद सभी की सहभागिता और योगदान से आज देश एग्रीकल्चर, स्पेस, इकॉनमी, रक्षा क्षेत्र, उद्योग, डेयरी सभी क्षेत्रों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आमजन को योजनाओं से लाभान्वित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सभी तत्परता से कार्य करें।जिलाधिकारी महोदय ने कलेक्ट्रेट में जनपद के अमर शहीदों के परिजनों, प्रयागराज ड्यूटी में लगे होमगार्डों को सम्मानित किया।
जनपद में 77वें गणतंत्र दिवस पर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई, एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना,लोकसेवा का संकल्प दिलाया। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों, संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद, कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी कर्मचारीगण तथा गणमान्य जन व अमर शहीदों के परिजन आदि मौजूद रहे