कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,ओपीडी,इमरजेंसी,वार्ड,दवा वितरण,प्रयोगशाला तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का देखकर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की साफ-सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था रखने के दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता में कहा सरकार द्वारा जो दवाई दी जाती है वह दवाई मरीजों को दी जायें इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाई वर्दाश्त नहीं की जायेगी।
शासन द्वारा नवीन एक्सरा मशीन उपलब्ध होने के बावजूद भी पुरानी मशीन से एक्सरे किये जा रहे थे उस पर नाराजगी प्रकट करते हुये नवीन मशीन को तत्काल प्रभाव से चालू कर उपयोग में लाने के दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों के साथ शालीन व्यवहार करने तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जाए।
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों का औचक निरीक्षण में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था,दवाईओं का वितरण,वैक्सीन,एक्सरा मशीन इत्यादि का निरीक्षण कर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिये निर्देश0
