कसगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विकास खण्ड सोरों के ग्राम पंचायत होडलपुर के राजस्व ग्राम फरीद नगर में जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्यायें और कुछ शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

कासगंजः जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विकास खण्ड सोरों की ग्राम पंचायत होडलपुर के ग्राम राजस्व ग्राम फरीद नगर मेें जनचौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्यायें सुनीं। गांव का स्थलीय भ्रमण किया।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मौके पर निर्देशित किया गया। गांव की समस्या, गांव में समाधान के सिद्धांत पर विभिन्न अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं को गांव में लागू किए जाने केे संबंध में जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने एएनएम एवं आशा बहनों को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की समय से जांच व पौष्टिक आहार वितरण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने ए0एन0एम0 एवं आशा को निर्देश दिये कि गॉव में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का रूटिंग टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही साथ उन्होंने गॉव का जन्म मृत्यु रजिस्टर अपडेट रखने एवं रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों का सत्यापन कराये जाने हेतु निर्देशित किया। आयोजित ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्विवादित वरासात के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया व भूमि विवादों का समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने जन चौपाल में बुजुर्ग महिला कटोरी देवी ने खेत की मेड काटने शिकायत की जिसमें जिलाधिकारी ने मौके पर पुलिस प्रशासन और राजस्व की टीम को निर्देशित कर तत्काल मौके पर भेजकर शिकायत का निस्तारण करने के दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों से ग्रामीण स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों जैसे-लेखपाल, आगनवाड़ी कार्यकत्री, ग्राम विकास अधिकारी, ए0एन0एम0, आशा आदि के बारे ग्रामीणों से पूछा कि उन्हें सम्बंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी अथवा सुविधायें मिल रही है या नही।
जिलाधिकारी ने चौपाल में आयुष्मान कार्ड की स्थिति, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन सहित अन्ये मिलने वाली सुविधायें, वरासत के मामले, गॉव में पट्टे की स्थिति एवं पैमाइश, बिजली की उपलब्धता, विद्युत कनेक्शन एवं बिल भुगतान की स्थिति, स्थानीय चिकित्सालय की स्थिति एवं उपचार तथा चिकित्सक की उपलब्धता, मुफ्त में दी जाने वाली मरीजों को दवाओं एवं सुविधाओं की स्थिति, कन्या सुमंगलायोजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, ग्राम पंचायत में हैण्ड पम्पों की स्थिति, स्वंय सहायता समूहों, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में चौपाल में ग्रामीणों के सामने पूछते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारीगण अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं में आच्छादन की प्रगति, गुणवत्ता, पात्र एवं अपात्र का सत्यापन आदि से सम्बंधित समीक्षा स्वंय करते रहे तथा समय-समय पर गॉव में भ्रमण कर ग्रामवासियों से फीड बैक भी लेते रहे। जिससे कोई पात्र पुरूष/महिला किसी भी लाभार्थीपरक योजना के लाभ से वंचित न रहे। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, उप जिलाधिकारी/समाज कल्याण अधिकारी, उप जिलाधिकारी/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेसन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।