कासगंज: स्वच्छता ही सेवा-25 स्वच्छतोत्सव पखवाड़ा दिनांक 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत एक साथ एक दिन एक घंटा जनसहभागिता के साथ पूरे देश में श्रमदान कर पूर्व से लक्षित किए गए गंदगी वाले स्थानों(सीद्ध टी यू )को वृहद श्रमदान कर साफ स्वच्छ किया जाना था।
इसी क्रम में जनपद कासगंज के जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा विकास खंड सोरों की ग्राम पंचायत देवरी प्रहलादपुर में पहुंच कर वहां के प्रधान जी एवं ग्राम वासियों के साथ श्रमदान किया तथा कई महीनों से जमा कूड़े करकट के ढेर को साफ स्वच्छ कर उस स्थान पर वृक्षारोपण कर एक वाटिका का रूप दिया। इस श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कंसल्टेंट, सचिव, प्रधान सहित ग्राम वासियों के द्वारा श्रमदान में सहभागिता की गई।
इसी क्रम जिलाधिकारी के निर्देशन में दिनांक 25 सितंबर को ही जनपद कासगंज के समस्त विकास खंडों में सफाई कार्य में लगे सभी कर्मचारियों एवं केयर टेकरो की स्वास्थ जांच हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारियों द्वारा अपना स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया, उक्त स्वास्थ शिविर जनपद कासगंज के समस्त खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में स्वास्थ विभाग द्वारा लगाया गया
कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने ब्लैक स्पॉट पर श्रमदान कर किया वृक्षारोपण
