कासगंज, 02 फ़रवरी 2026: जनपद कासगंज को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्रों के ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण (Disposal of Online Certificate Applications) में उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जनपद प्रशासन व सैकड़ों नागरिकों के लिए खुशखबरी साबित हुई है।
ई-डिस्ट्रिक्ट उत्तर प्रदेश सरकार का एक डिजिटल सेवा पोर्टल है, जिस पर नागरिक आय, जाति, निवास व अन्य आवश्यक प्रमाणपत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा उनकी स्थिति चेक एवं प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह के नेतृत्व में के मार्गदर्शन में जनवरी 2026 में जनपद कासगंज ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के त्वरित निस्तारण में सुनियोजित व्यवस्था, निरंतर समीक्षा व निगरानी के माध्यम से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए हैं।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी ने बताया कि जनपद कासगंज में जनवरी 2026 के प्रथम माह में प्राप्त कुल आवेदनों में से अधिकांश आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप निस्तारण दर में 97.53 प्रतिशत दर्ज किया गया ।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाओं के निस्तारण में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मियों को बधाई दी है तथा निरंतर इसी प्रकार से जनता को तत्पर सेवा प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया है।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से प्रमाणपत्र सेवाओं का डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होना जनसाधारण के कार्यों में पारदर्शिता, समय की बचत तथा शासन-जनता के संपर्क को और अधिक सरल बनाता है।
कासगंज :डिजिटल सेवा में बेहतरीन प्रदर्शन जिला अधिकारी ने दी बधाई
