कासगंज :जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पटियाली तहसील व विकास खण्ड कार्यालय पटियाली, पटियाली क्षेत्र के गांव अशोकपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

जिलाधिकारी ने लेखाकार फिरोज अहमद का स्थानांतरण पटियाली से कासगंज होने जाने के बाबजूद भी चार्ज नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाही करने के दिये निर्देश।

जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- जिलाधिकारी

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पटियाली तहसील व खण्ड विकास कार्यालय पटियाली, पटियाली क्षेत्र के गांव अशोकपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, माल बाबू पटल एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने लंबित वादों, पत्रावलियों के रख-रखाव, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति एवं कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा पत्रावलियों के समुचित संधारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्यायिक आतिश और उनके पेशकार को फाइले लंबित होने के पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश। रिकॉर्ड रूम के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, आवश्यक प्रविष्टियों को समय से पूर्ण करने एवं डिजिटल रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें।
उसके उपरांत जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय पटियाली का औचक निरीक्षण कर शिकायत बाबू द्वारा शिकायत पंजीका का अघतन नहीं किये जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने लेखाकार फिरोज अहमद का स्थानांतरण पटियाली से कासगंज होने जाने के बाबजूद भी चार्ज नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाही करने के दिये निर्देश।
जिलाधिकारी ने पटियाली तहसील क्षेत्र के गॉव अशोकपुर में फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा फार्मर रजिस्ट्री करने के दिये आवश्यक दिशा निर्देश। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला परियोजना निदेशक विकल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी सहित तहसील पटियाली एवं विकास खण्ड पटियाली के सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।