कासगंज: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, सीसीटीवी और अग्निशामक उपकरणों को और वहां कि साफ-सफाई और बिजली संचालन की व्यवस्थाओं को देखा।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टेªट परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जांच की गई। वेयर हाउस में सफाई व बिजली संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
कासगंज :जिलाअधिकारी ई वी म ओर बीवी पेट का किया मासिक निरीक्षण संबंधित अधिकारियों का दिए दिशा निर्देश
