कासगंज:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा वन स्टॉप सेन्टर कासगंज आकस्मिक निरीक्षण किया गया

कासगंज: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया के द्वारा वन स्टॉप सेन्टर कासगंज आकस्मिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री पल्लबी सिंह व सेन्टर मैनेजर श्रीमती प्रियंका यादव व अन्य सभी स्टॉप उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय एक पीड़िता थाना सहावर के आवासित पायी गये, मौके पर पीडिता खाना खाते पायी गयी, खाने में पीड़िता को हरा प्याज की सब्जी, मिक्स दाल, चावल, सलाद पाया गया, खाने की गुणवत्ता सही पायी गयी तथा वन स्टॉप सेन्टर में साफ-सफाई सन्तोषजनक पायी गयी। वन स्टॉप सेन्टर पर कुल 12 सी0सी0टी0वी0 कैमरे संचालित हैं, यथा-01 सेन्टर मैनेजर कक्ष, 01 केसवर्कर कक्ष, 01 स्टाफ नर्स कक्ष, 02 कम्प्यूटर कक्ष, 03 गैलरी में एवं 04 कैमरे बाहरी तरफ संचालित हैं। निरीक्षण के समय विजय लक्ष्मी, महिला आरक्षी की ड्यूटी दोपहरः 02ः00 से सांय 08ः00 बजे, तक उपस्थिति पायी गयीं। कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं पाया गया, वन स्टॉप सेन्टर कासगंज महिला कल्याण विभाग (जिला प्रोबेशन कार्यालय) द्वारा नियमानुसार संचालित किया जा रहा है। वन स्टॉप सेन्टर कासगंज का भवन भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार नियमानुसार संचालित पाया गया।