कासगंज :जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने महाशिवरात्रि को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुये कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर चलने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। भीड़ को नियंत्रित करने के लिये वाहनों के लिये रूट डाइवर्जन किया जाये। कांवड़ यात्रा के मार्ग की साफ सफाई कराकर इसे ठीक कराना सुनिश्चित करें तथा सीसीटीवी कैमरे लगवाकर पर्याप्त लाइट एवं ट्रांसफार्मर व जनरेटर व्यवस्था रखी जाये। बैरीकेटिंग एवं पार्किंग आदि व्यवस्था समय से कर लें। दुकानें आदि व्यवस्थित ढंग मुख्य मार्ग से 10-15 मीटर दूर ही लगाई जायें, जिससे जाम न लगे। लहरा घाट की सभी व्यवस्थायें तत्काल पूर्ण कर ली जायें। संभ्रांत नागरिकों द्वारा विद्युत,जलभराव,टूटी सड़क,साफ-सफाई, शोचालय,जाम की स्थिति, वाहन पार्किग,वेरिकेटिंग,सीसीटीवी केमरा,गौताखोर,कांच की दुकान इत्यादि समस्याओं से अवगत कराया जिसमें जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
लहरा घाट पर कांवड भरने के लिये विशेष भीड़ के दृष्टिगत बेरीकेटिंग तथा गहरे पानी के क्षेत्रों में चेतावनी लिखकर झण्डी आदि लगाई जायें। सुरक्षा की दृष्टि से तीनों घाटों पर पर्याप्त नावों की व्यवस्था रहनी चाहिये। महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिये घाटों के पास चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहे। कांवड़ यात्रा में आने जाने वाले श्रद्वालुओं के ठहरने हेतु पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सहित वाहनों की पार्किंग, शिवालयों व घाटो पर प्रकाश एवं सफाई, शौचालय, स्नान, पेयजल, अग्निशमन, गोताखोर, चेंजिंग रूम की व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्थायें अच्छे ढंग से कराई जायंे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं खोया पाया कैम्प भी लगाया जाये। आवश्यक स्थल दर्शाने वाले संकेतक भी लगाये जायें। एप्रोच रोडों की जांच कर ली जाये कि ट्रेक्टर ट्राली पर अधिक यात्री सवारी अधिक न हो व वाहनों के आने जाने में कोई दिक्कत न हो। कांबड़ियों के मार्ग पर मीट आदि की दुकानें बंद रखी जायेंगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के लिये अस्थायी वॉच टावर बनाकर पर्याप्त पुलिस बल तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाये।
वाहनों के लिये पार्किंग स्थल चिन्हित कर लें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया जाये।
स्वास्थ्य शिविर में एम्बूलेंस की भी व्यवस्था रखी जाये। नदरई से लेकर लहरा तक कांबड़ियों एवं आम ट्रैफिक के लिये अलग रूट निर्धारित कर दिया जाये।
बैठक में अपर जिलाधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, विद्युत, सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सीओ तथा ईओ उपस्थित रहे।