जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज श्री रामेश्वर की अनुमति से श्री विजय कुमार-।।। अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कासगंज द्वारा दिनांक- 13/01/2026 को आवास विकास कौलोनी, जनपद कासगंज में समय 03:00 बजे से विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन कर कम्बल वितरित किये गये।
कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित जनसामान्य को विधिक जागरूक करते हुये उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताया। और कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के बारे में बताते हुये बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित बृद्ध महिलाओं की समस्यायें सुनी और उनके समाधान के वारे में बताया। उपस्थित महिलाओं को कम्बल वितरित किये।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्येन्द्र पाल सिंह वैस द्वारा उपस्थित जनसामान्य को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के वारे में विस्तार से जानकारी देते हुये। उपस्थित महिलाओं को बृध्दावस्था पैंशन, विधवा पैंशन व शासन द्वारा संचालित सुमंगलया योजना के वारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बेटियों को शिक्षित व संस्कारित कर उन्हें स्वावलम्बी बनाने के के बारे में जानकारी दी। कम्बल वितरण में भी सहयोग किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिकार मित्र श्री सुनील कुमार एवं श्री कृष्ण कुमार पाठक का सराहनीय सहयोग रहा।
