कासगंज: भारत सरकार/ प्रदेश सरकार द्वारा जनपद कासगंज के समस्त विकास खण्ड़ो में कृषको की आय में वृद्धि करने के उददेश्य से उद्यान विभाग द्वारा निम्नलिखित योजनायें/ कार्यक्रमों के अन्तर्गत लक्ष्य प्राप्त है।
एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद में नवीन उद्यान रोपण के अन्तर्गत वेल 1.00हे0, वेर 1.00 हे0 पुष्प की खेती के अन्तर्गत ग्लेडियोलस 1.00 हे०, हाईवेल्यु वेजीटेविल्स के अन्तर्गत 100.00 हे० (शिमलामिर्च, टमाटर, पत्तागोभी, फूलगोभी, कददूवर्गीय इत्यादि) एंव मसाला फसलों के अन्तर्गत प्याज 6.00 हे0, लहसुन 50.00 हे0 धनिया 1.00 हे0 जैविक खेती के लिए आई०पी०एम० 5.00 हे0, मचान 5.00 हे0 घेरावन्दी 1500 मी० मशीनीकरण के अन्तर्गत ईको फन्डली लाईट ट्रेप 1, पावर नैपसेक (12 से 16 ली0) आदि के लक्ष्य प्राप्त हुए है। उक्त कार्यक्रमों का बीज कृषको को अनुदान के रुप में प्रदान किया जायेगा।
उक्त समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण हेतु आवश्यक प्रपत्र आधार कार्ड, बैंक पासबुक खतौनी की छायाप्रतियॉ एंव मोबाइल नम्बर व लाभार्थी को फोटो लाना आवश्यक है। जिला उद्यान अधिकारी रवि चन्द्र जयसवार ने अवगत कराया है कि इच्छुक कृषक अपना पंजीकरण dbt.horticulture.com पोर्टल पर जन सेवा केन्द्र, सायबर कैफे अथवा कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी सोरों रोड़ कासगंज पर करा सकते है। अनुदान की धनराशि डी०बी०टी० प्रक्रिया अन्तर्गत सत्यापनोरान्त बैंक खाते में हस्तान्तरित की जायेगी। लाभार्थी चयन प्रथम आवक प्रथम पावक कें सिद्वान्त पर किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी सौरों रोड विकास भवन कासगंज अथवा कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी मोबाइल नम्बर- 8887500255 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
कासगंज :जिला उद्यान अधिकारी द्वारा खेती में बीज के अनुदान पर सब्सिडी दी जाएगी
