कासगंज :जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की

कासगंज : अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध बीएसए ने की कार्यवाही- बीएसए ने किया कासगंज ब्लॉक के विद्यालय का निरीक्षणकासगंज।सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रातः 10.30 बजे विकास खंड कासगंज के प्राथमिक विद्यालय नगला खंगार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय बंद पाया गया। रसोइया द्वारा विद्यालय खोले जाने पर शनिवार को विद्यालय बंद रहने की जानकारी हुई। रसोईघर का निरीक्षण करने पर खुला तेल एवं मसाले एक्सपायर डेट के पाए गए। विद्यालय की छत पर लकड़ियां एकत्रित तथा प्रांगण में साफ सफाई भी नहीं पाई गई। करीब आधा घंटे के निरीक्षण के बाद कार्यरत कोई भी अध्यापक उपस्थित नहीं हुआ। बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने इंचार्ज प्रधान अध्यापक हेमलता परिहार और सहायक अध्यापक शमीम अहमद के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की है।