कासगंज: दिलीप और रिंकू बने न्याय पंचायत नादरमई के चैंपियन

अमांपुर (कासगंज)
विकास खंड अमांपुर की न्याय पंचायत नादरमई की खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार को पीएम श्री विद्यालय नादरमई में आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर प्राथमिक बालक वर्ग दौड़ में पहला स्थान दिलीप, दूसरा कृष्णा और तीसरा स्थान दिव्यांशु ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पहला स्थान ज्योति, दूसरा अंशिका और तीसरा स्थान अर्चना ने प्राप्त किया। 100 मीटर प्राथमिक बालक दौड़ में कृष्णा ने प्रथम, रुद्र ने द्वितीय और अखिलेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में अंशिका, ज्योति और संजना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में पहला स्थान दिलीप, दूसरा शरद और तीसरा दिव्यांशु ने और बालिका वर्ग में ज्योति ने पगला, राधा ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान पाया। इसके अतिरिक्त प्राथमिक एवं जूनियर वर्ग में अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरविंद शर्मा, रूपेंद्र सिंह, कमल किशोर, वीरपाल सिंह, अंकिता जैन, रेखा गुप्ता, नीरज यादव, जसवीर सिंह, प्रमोद कुमार, शिवेंद्र धाकरे, बृजेंद्र सिंह, रुचि जैन, बाबूराम, दौलत सिंह, ब्रह्मेश शर्मा, रतन सिंह भदौरिया, शिखा पाठक, विशाल शर्मा, अरविंद कुमार, अनुज प्रताप, अमित चौहान, सुनील कुमार, देवेश मित्तल, सुनील कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।