जन शिक्षक, समाजवादी प्रेरणा स्रोत स्व. कप्तान सिंह यादव जी की प्रतिमा का अनावरण एवं “सबसे पहले बूथ मज़बूत” कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न
आज परतापुर (ब्लॉक सहावर, कासगंज) में स्वर्गीय कप्तान सिंह यादव जी – जो अपने जीवनकाल में एक प्रेरणादायक शिक्षक एवं समाजवादी मूल्यों के मजबूत स्तंभ रहे – की प्रतिमा का अनावरण किया गया। वे एक समर्पित प्रधानाध्यापक, समाजसेवी और युवाओं के प्रेरणास्रोत थे।
समाजवादी पार्टी ने इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यकर्ताओं को भी दिशा प्रदान की।
इस अवसर पर आयोजित “सबसे पहले बूथ मज़बूत” कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और ज़िला भर से आए सैकड़ों बूथ/सेक्टर प्रभारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना था।
इस अवसर पर माननीय धर्मेंद्र यादव (सांसद – आज़मगढ़) ने कहा: “कप्तान सिंह यादव जी जैसे शिक्षकों ने समाजवादी आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाया। अब यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनके सपनों का समाज बनाने के लिए हर बूथ पर कार्यकर्ता तैनात और प्रशिक्षित हो। 2027 हमारा लक्ष्य है।”
देवेश शाक्य (सांसद – एटा-कासगंज) बोले: “जनता के लिए काम करने वाला हर शिक्षक समाज का असली निर्माता होता है। बाबा कप्तान सिंह जी की यह प्रतिमा उनके समाजवादी योगदान की जीवंत पहचान है। बूथ मज़बूत होगा, तभी बदलाव संभव है।”
राजपाल कश्यप (प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) ने कहा: “बूथ मज़बूत होगा तो विधानसभा और संसद भी हमारे विचारों की आवाज़ से गूंजेगा। पिछड़ा वर्ग, दलित, किसान और नौजवान समाजवादी पार्टी के साथ खड़ा है – हम सबको जोड़ना है।”
नादिरा सुल्तान (विधायक), वीरेंद्र सिंह सोलंकी, अब्दुल हफीज गांधी, रेशमा देवी शाक्य, सत्यभान शाक्य, हसरत उल्लाह शेरवानी, जीनत खाँ, लक्ष्मण सिंह यादव आदि वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हर गाँव, हर बूथ पर समाजवादी झंडा बुलंद करना ही अब हमारा लक्ष्य हो।
जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों को जोड़ना है तभी समाजवादी पार्टी कासगंज की तीनों विधानसभा सीटें निकाल सकती है। पीडीए जन संवाद मीटिंग के द्वारा पार्टी को सशक्त करने का काम कासगंज समाजवादी पार्टी कर रही है।
अब्दुल हफीज गांधी (पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता) ने कहा: “स्वर्गीय कप्तान सिंह जी की शिक्षा और समाज सेवा की विरासत को आज ज़मीन पर उतारने का दिन है। बूथ से विधानसभा तक समाजवादी क्रांति की नई शुरुआत आज परतापुर से हो रही है।”
कार्यक्रम के संयोजक अखिलेश यदुवंशी (जिला महासचिव – मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, कासगंज) ने सभी मेहमानों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि – “बाबा कप्तान सिंह यादव जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम संगठन को नीचे से ऊपर तक मजबूत करेंगे और शिक्षा, समाजसेवा व समर्पण के समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।”
सत्तन सिंह शाक्य, अजय सिंह व्यथित, रेशमा देवी शाक्य, जीनत खान, नाशी खान, जाहिदा सुल्तान, विनय कुशवाहा, प्रवेंद्र सिंह राणा, तथा विधानसभा अध्यक्षगण – विनोद बघेल (कासगंज), दिनेश प्रधान (अमापुर), मुनेंद्र शाक्य (पटियाली), कैलाश यादव, मनोज यादव, देवेंद्र यादव, गौरव बघेल, शाहरुख राज, ब्रजेश यादव, रशीद अली की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को संगठित एवं ऊर्जावान बनाया।
डॉ अजय सिंह व्यथित ने सभी का धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हफीज गांधी एवं विनय कुशवाहा ने किया।