कासगंज:राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कासगंज के धर्मेंद्र ने पाया द्वितीय स्थान

कासगंज।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म वर्ष शताब्दी के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 सितंबर तक गोरखपुर में किया गया। जिसमें मंडलीय टीम अलीगढ़ में चयनित हुए कासगंज के खिलाड़ी अमित, लवकुश, देवेंद्र, धर्मेंद्र, शेर सिंह और अमरजीत ने राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया। जिसमें धर्मेंद्र ने 79 किग्रा भर वर्ग में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर जनपद के खिलाड़ियों को ऊर्जित किया। उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह एवं कुश्ती के प्रशिक्षक ब्रजेश यादव ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।