आज मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु सात प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के समस्त विकास खण्डों के लिए रवाना किया गया ।
आज दिनांक 03.02.2026 को मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी कासगंज द्वारा फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु सात प्रचार-वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जनपद के समस्त विकास खण्डों के लिए रवाना किया गया । प्रचार-वाहन के साथ-साथ समस्त विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी (कृषि / कृषि रक्षा) वाहन-प्रभारी के रूप में उपस्थित रहें। मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं उप कृषि निदेशक द्वारा वाहन-प्रभारियों को कृषकों के मध्य निम्न वार्तालाप करने के निर्देश दिये गये तथा कृपकों से निम्न अपील की गई।
फार्मर रजिस्ट्री किसानो की डिजिटल पहचान या ऑनलाइन जोतबही बनवाने हेतु किसान भाई आज ही अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र अथवा कृषि विभाग से सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवाए ।:> फार्मर रजिस्ट्री नही बनवाने पर पी०एम० किसान सम्मान निधि एवं अन्य योजनाओं के लाभ से वंछित किया जा सकता है।
किसान स्मार्ट / डिजिटल एग्रीकल्चर के साथ कृषि के आधुनिक उपायों के प्रति स्वयं जागरूक होकर अपने अभिलेखों की डिजिटल पहचान के रूप में फार्मर रजिस्ट्री आज ही बनवायें ।
फार्मर रजिस्ट्री के लाभः- विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना सत्यापन के प्राप्त करना, प्रत्येक कृषक की अपनी डिजिटल पहचान, फसल नुकसान की स्थिति में वास्तविक क्षति का मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा,पी०एम० किसान सम्मान निधि की अगली किस्त समय से प्राप्त करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की विक्री ।
फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेजः- आधार कार्ड,खसरा खतौनी,आधार से लिंक मोबाइल नम्बर।
फार्मर रजिस्ट्री कैसे बनवाएः- कृषक भाई फार्मर रजिस्ट्री हेतु आवश्यक दस्तावेजो के साथ जनसेवा केन्द्र अथवा कृषि / राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से सम्पर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर सकते है।
नोट- इस सम्बन्ध में किसी भी समस्या के लिए जनपद के उप कृषि निदेशक / जिला कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
