कासगंज:अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डॉं. बबीता चौहान जी द्वारा निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग सोरों में महिला उत्पीड़न की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

कासगंज: मा0 अध्यक्ष महिला आयोग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों को जानकारी देते हुये बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आपकों आती है आप 112, 101, 102, 108, 1090, इन नंबरों पर आप जानकारी दे सकते है। आपकी सभी समस्या का समाधान होगा। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें उन्होंने कहा कि आप सभी लोग बहुत आगे तक जायें।
उसकें उपरांत मा0 अध्यक्ष उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता चौहान जी द्वारा बैठक में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास व पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, पंचायती राज विभाग, कौशल विकास विभाग, परिवहन विभाग, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जनपद में महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित प्रकरणांे की महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारियों द्वारा संचालित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न येाजनाओं की समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाये।
उसके उपरांत मा0 अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डॉ0 बबीता चौहान की अध्यक्षता में निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग सोरों में आयोजित महिला जनसुनवाई महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद कासगंज में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा बैठक/महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 09 मामले प्राप्त हुए, इसमें से 07 महिला उत्पीडन से संबंधित 02 विभागीय से संबंधित थे इन सभी प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित किए जाने का निर्देश मा0 अध्यक्ष राज्य महिला आयोग द्वारा दिया गया और यह भी कहा गया कि हम सभी आवेदकों से निस्तारण के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त करेंगे।
माननीय अध्यक्ष महोदया ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जनपद प्रशासन को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग दें और उन्हें सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी एवं लाभ प्रदान करें। माननीय अध्यक्ष महोदया के इस दौरे से महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं को प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए गए हैं। उनका यह दौरा महिला सशक्तिकरण को गति देने और प्रशासन को अधिक उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस अवसर अपर जिला जज/ सचिव विधिक सेवा प्राधीकरण, विजय कुमार तृतीय, चीफ लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल, राजवीर सिंह, सहित संबंधित अधिकारी व फरियादी आदि उपस्थित रहे