महानिदेशक प्रान्तीय रक्षक दल/विकास दल एवं युवा कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र स0-1445 छः-48/यु०क0/2025-26 दिनांक 02 सितम्बर, 2025 व पत्र सं0- 1481/छः-48/यु०क०/ 1/छ:-48/यु०क0/2025-26 दिनांक 09 सितम्बर, 2025 के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न आयु वर्ग (सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग) में मा०विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा कासगंज का आयोजन दिनांक- 24.11.2025 को स्थान- स्पोर्ट स्टेडियम सोरों, कासगंज पर एवं मा०विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पटियाली का आयोजन दिनांक 25.11.2025 को यू०वी०एच० अकेडमी गंजडुण्डवारा, कासगंज में प्रातः 10:00 बजे से किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता उत्तर-प्रदेश ग्रामीण खेल लीग (UPRSL) के अन्तर्गत 08 खेल विधाओं यथा एथलेटिक्स, कबडडी, कुश्ती, वालीवाल, फुटवाल, भारोत्तोलन, जूडो एवं बैडमिंटन में महिला / बालिका एवं मुरूष/बालक श्रेणी में आयोजित की जायेंगी, मा० विधायक खेल स्पर्धा के विजेता खिलाडियों को मेडल / ट्रॉफी / प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे। विधानसभा वार प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों द्वारा (http://yuvasathi.in) पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है। जनपद स्तर पर मा० सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत आयोजित होने वाले सम्बंधित खेल विधा की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जायेगा। एवं मा० सांसद खेल स्पर्धा के अन्तर्गत आयोजित खेल स्पर्धा में विजेता खिलाडियों को युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित जोन स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जायेगा। जोन स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जायेगा। जनपद कासगंज के समस्त युवाओं को खेल विधाओं में प्रतिभाग करने हेतु इच्छुक खिलाडियों को सूचित किया जाता है, कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मा०विधायक खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
कासगंज पर एवं विधायक खेल स्पर्धा विधान सभा पटियाली का आयोजन दिनांक 25.11.2025 को यू०वी०एच० अकेडमी गंजडुण्डवारा, 10:00 बजे से किया जा रहा है
