कासगंज।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जनपद कासगंज के तत्वावधान में एस एस ग्रीन गार्डन में विशाल एकत्रीकरण एवं पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह जी रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर जयवीर सिंह जी ने समाज की एकता और युवाओं के जोश की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि सर्व समाज को साथ लेते हुए क्षत्रिय समाज हमेशा आगे बढ़ा है। ठाकुर भानु प्रताप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन भानू ने दशहरा पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण चौहान नरेठी ने की। जिला अध्यक्ष ठाकुर रंजीत सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे सभी साथियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंकित पुंढीर शिक्षक नेता, युवा नेता विनीत चौहान, ठाकुर दुष्यंत गुरहार, उपेंद्र चौहान सोनी, प्रदीप सोलंकी जी, दीपेंद्र सोलंकी दीपू, डॉ योगेंद्र चौहान संजय पुंडीर राजकुमार राघव आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे ।
कासगंज:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया शस्त्र पूजन
