कासगंज:अनुभूति प्रगति एवं परिवर्तन केंद्र पर एडीजी अंशुमान यादव द्वारा फहराया गया ध्वज

सभी पटियाली क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामना एवं बधाई।पटियाली: विधानसभा का अनुभूति प्रगति एवं परिवर्तन केंद्र, सिढ़पुरा सामाजिक न्याय,विकास और साझी-राजनीति व सांस्कृति विरासत, आपसी सद्भाव एवं एकता का प्रतीक।हर साल पटियाली क्षेत्र से आये सभी सम्माननीय साथी उत्साह से केंद्र पर जमा होकर अनुभूति सेवा समिति के प्रेरणास्रोत एडीजी श्री अंशुमान यादव जी और समिति की अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव जी के साथ भारतीय संविधान की महानता,जीवंत लोकतंत्र की अजेयता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित गणतंत्र दिवस के पर्व पर झंडा फहराकर देश और पटियाली विधानसभा की बेहतरी का संकल्प लेते है।