कासगंज: अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद ने कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक में कर करेत्तर, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा, नगर पालिका, नगर पंचायत, वन विभाग, खनन, कृषि, विपणन, मण्डी समिति द्वारा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत राजस्व वसूली करना सुनिश्चित करें। स्टाम्प वाद, अविवादित विरासत, दाखिल खारिज, तालाब, आवासीय भूमि, कृषि भूमि, वृक्षारोपण, खनन आदि की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे
कासगंज : अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद ने की राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा
