कासगंज :कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी के बैठक सभागार में डॉक्टर मोहन झा अपरनिदेशक अलीगढ़ मंडल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित

आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बैठक सभागार में डॉ. मोहन झा, अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खसरा-रूबेला (Measles-Rubella) टीकाकरण, नियमित टीकाकरण की प्रगति, जे एस बाई पेमेंट, आशाओं के समस्त मदों में लंबित भुगतान, सीएचओ के टीबीआई/पीबीआई भुगतान तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारियों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

अपर निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि आशाओं के समस्त मदों का भुगतान समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए तथा सीएचओ के टीबीआई एवं पीबीआई भुगतान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। साथ ही, 20 फरवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक आभा आईडी शतप्रतिशत बनाए जाने हेतु प्रत्येक आशा को 20-20 आभा आई0डी0 प्रतिदिन का लक्ष्य दिया गया। इस सम्बन्ध में समस्त अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम एवं बीसीपीएम को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा लक्ष्य के अनुरूप प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

उक्त समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव अग्रवाल, डॉ देवेंद्र वार्ष्णेय, जेडी अलीगढ़ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम.के. शुक्ला, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पवन कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक कुवर पाल सिंह सहित मंडल स्तरीय समस्त कंसल्टेंट, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी एवं हेल्थ पार्टनर उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में अपर निदेशक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment