कासगंज: विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण आयुक्त/रॉल प्रेक्षक महोदया, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ की अध्यक्ष्यता में होगा बैठक का आयोजन

अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण आयुक्त/रॉल प्रेक्षक महोदया, अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ की अध्यक्ष्यता में बैठक आयोजित।

कासगंज: अपर जिलाधिकारी (वि0रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह द्वारा अवगत कराया गया है कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अन्तर्गत आयुक्त/रोल प्रेक्षक, अलीगढ मण्डल अलीगढ़ द्वारा जनपद कासगंज में प्रथम भ्रमण के दौरान माननीय संसद सदस्य, माननीय विधायकगण तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ दिनांक 16 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे बैठक आयोजित। अतः बैठक में ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें।