बैठक में कार्यदाई संस्था लो0नि0वि0, लो०नि०वि० भवन खण्ड, यू0पी0पी0सी0एल0,
आवास विकास परिषद. रा०नि०निगम
उ०प्र०रा०नि० सं० स०लि० सिडको, उ०प्र० पुलिस आवास निगम, उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि० प्रखण्ड, उ०प्र०रा०प०वि०नि०लि० सिचाई प्रखण्ड प्रथम, जल निगम (नगरीय), ग्रामीण सिचाई निर्माण खंड द्वारा कराए जा विभिन्न विभागों के कार्यों पर विस्तृत समीक्षा हुई। जनपद में 15 कार्यदाई संस्थाओं द्वारा 27 परियोजनाओं पर कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी को निर्देशित किया जो करवाई संस्था द्वारा कार्य किए जा रहे हैं उनमें किसी प्रकार शिकायत नहीं आनी चाहिए
जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी कार्य मैन पावर बढ़ाकर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित कार्यदाई संस्थाओं को निर्देशित किया
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा स्थल निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह परियोजना निदेशक विकल कुमार अधिशासी अभियंता,कासगंज कार्यदाई संस्था सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*जिला सूचना कार्यालय *
