जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई
बैठक में जनपद में वर्ष 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाये जाने के सम्बन्ध में, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिये मा0 सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित कमेटी रोड़ सेफ्टी के निर्देशों के अनुसार प्रवर्तन की कार्यवाही व प्रचार प्रसार, कासगंज शहर के 05 चौराहों के 50 मीटर निर्धारित दूरी तक नो पार्किंग जोन घोषित कर बोर्ड लगाये जाने की समीक्षा, मॉडिफाईड साईलेंसरों/प्रेसर हॉर्न के विरूद्ध कार्यवाही की समीक्षा, टैफिक जाम की समस्या के निराकरण के लिये ई-रिक्शा/ऑटो का रूट निर्धारित व अनाधिकृत रूप से संचालित ई रिक्शा व अन्य जुगाड़ वाहनों के डिस्मेन्टल की कार्यवाही, मार्गों पर दुर्घटनाओं से बचाव हेतु मोटराइज्ड एवं नॉन मोटराइज्ड वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टैप एवं फ्लोरेसंट पेंट लगाये जाने की समीक्षा, स्कूली वाहनों की फिटनेस स्कूली वाहन चालकों के ड्राईविंग लाईसेंस व चरित्र प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में, सड़क दुर्घटना के पश्चात तुरन्त चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराया जाना तथा गोल्डन ऑवर में घायलों की मद्द व गुड्स सेमेरिटन स्कीम के प्रचार प्रसार की समीक्षा, ब्लेक स्पॉट्स पर किये गये सुधार कार्य की स्थिति की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।
