कासगंज:मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति की बैठक संपन्न

कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आहूत की गयी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्धारित एजेण्डे पर विस्तृत रूप से बिन्दुवार समीक्षा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी, कासगंज/सहावर सिढपुरा/गंजडुण्डवारा की मीजयरिंग इफीसियन्सी की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी तथा वी.एच.एस.एन.डी. सत्र फीडिंग में बाल विकास परियोजना- पटियाली सिढपुरा, सोरों व कासगंज की स्थिति संतोषजनक नहीं पायी गयी मुख्य विकास अधिकारी ने दो दिन में शत प्रतिशत पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान लर्निंग लैब से सम्बन्धित प्रगति कार्य न होने की स्थिति में बाल विकास परियोजना अधिकारियों को खण्ड विकास अधिकारी से समवध कर कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के सम्बन्ध में सभी सी०डी०पी०ओ० को चेतावनी देते हुए निर्देश दिये गये है कि सभी कार्यों में सुधार कर रिपोर्ट प्रेषित करें। अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा मुख्य सेविकाएं/डी०सी०/बी०सी० उपस्थित हुए।