कपिल शर्मा बने जिद्दी शर्मा, 15 दिन पहले पिट चुकी फिल्म को दोबारा रिलीज कर रहे कप्पू शर्मा

कपिल शर्मा को अगर आप जिद्दी शर्मा कहें तो कुछ गलत नहीं होगा. जिद्दी शर्मा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक बार रिजेक्ट हो चुके माल को वो आपके सामने दोबारा पेश करने को तैयार हैं. कौनसा रिजेक्टेड माल ? यही सोच रहे हैं ना. हम बात कर रहे हैं कप्पू शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की. ये फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. लेकिन ट्रैजेडी ये हो गई कि उस वक्त रणवीर सिंह की धुरंधर थियेटर्स में थी. अब एक तरफ देशभक्ति की भावना से सजी धुरंधर तो वहीं दूसरी तरफ मल्टी कल्चर शादी की कनफ्यूजन लिए खड़े कपिल शर्मा. दर्शकों ने अपना फैसला सुनाया और कुछ ही दिनों में फिल्म थियेटर से बाहर हो गई. अब ये फिल्म दोबारा सिनेमा घरों में आने वाली है. जी हां जिस फिल्म की रिलीज हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ उसे री-रिलीज यानी कि दोबारा रिलीज किया जा रहा है.