जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मेधा रूपम ने अवगत कराया है कि किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत अथवा नगरीय निकाय में समाहित होने की स्थिति में विलोपन एवं मतदाता सूची के प्रिन्ट करने की कार्यवाही, बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन उन्हें तत्सम्बन्धी जानकारी देना प्रशिक्षण तथा स्टेशनरी आदि का वितरण उपर्युक्त दोनों कार्यवाही पृथक-पृथक तथा समानान्तर चलेगी इसकी अवधि 18 जुलाई से 13 अगस्त 2025 तक, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण्या एवं हस्तलिखित पाण्डुलिपि तैयार करने की अवधि 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी अर्ह व्यक्तियों के नाम सम्मिलित किये जाएंगे इसकी अवधि 14 अगस्त से 29 सितम्बर 2025 तक है।
ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त से 22 सितम्बर 2025 तक, ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जाँच करने की अवधि 23 सितम्बर से 29 सितम्बर, 2025 तक, निर्वाचक गणना पत्रक के आधार पर परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की तैयार हस्तलिखित पाण्डुलिपि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अवधि 30 सितम्बर, 2025 से 06 अक्टूबर, 2025 तक, ड्राफ्ट नामावलियों की कम्प्यूटरीकृत पाण्डुलिपि तैयार करना (निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही) 07 अक्टूबर, 2025 से 24 नवम्बर 2025 तक, निर्वाचक नामावलियों के कम्प्यूटीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का कमांकन, मतदाता कमाकंन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग, मतदाता की डाउनलोडिग, फोटोप्रतियाँ कराने आदि की अवधि 25 नवम्बर से 04 दिसम्बर, 2025 तक अन्तिम मतदाता सूची के आलेख का प्रकाशन 05 दिसम्बर 2025 है।
आलेख्य के रूप में प्रकाशित अन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण 06 दिसम्बर, से 12 दिसम्बर, 2025, दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त करना (01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी निर्वाचकों के भी स्वीकार किए जाएगें) अवधि 06 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2025, दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 13 दिसम्बर से 19 दिसम्बर 2025 तक, दावे/आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करने की अवधि 20 दिसम्बर, से 23 दिसम्बर, 2025 तक, दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरान्त पूरक सूचियों की कम्प्यूटीकरण की तैयारी तथा उन्हे मूल सूची में यथा स्थल समाहित करने की कार्यवाही 24 दिसम्बर से 08 जनवरी, 2026 तक पूरक सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्र / स्थलों का कमांकन, मतदाता कमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियाँ कराने आदि की अवधि 09 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिये अन्तिम प्रकाशन 15 जनवरी, 2026 है।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा तथा सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जायेगा। किसी भी परिस्थिति में समय सीमा नहीं बढ़ायी जायगी।
