Friday, 30 October 2026 | 8:51 PM
मनोरंजन

'ऐसा कलाकार मैंने नहीं देखा', गोविंदा की कॉमेडी के फैन हैं राजपाल यादव, जमकर की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में है. कुछ दिनों पहले ही वो एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी फिल्म, चेक बाउंस केस और अपने करियर को लेकर खुलकर बातें की. इसी बीच इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनके 3 पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स कौन है? तो उन्होंने बहु
Share:
'ऐसा कलाकार मैंने नहीं देखा', गोविंदा की कॉमेडी के फैन हैं राजपाल यादव, जमकर की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में है. कुछ दिनों पहले ही वो एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी फिल्म, चेक बाउंस केस और अपने करियर को लेकर खुलकर बातें की. इसी बीच इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनके 3 पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स कौन है? तो उन्होंने बहुत ही मजेदार तरीके से इसका जवाब दिया और गोविंदा की सबसे ज्यादा तारीफ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जिंगाबाद के साथ बातचीत में उन्होंने अपने तीन पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स का नाम लेते हुए कहा, 'एक चार्ली चैपलिन साहब है. दुनिया में अभी भी उनका कोई रिप्लेसमेंट नहीं दिखा है. इसके बाद अगर मैं दूसरा नाम इंडिया से लूं, तो गोविंदा भैया का भी रिप्लेसमेंट आजतक कोई देखा नहीं है. ऐसा कलाकार मैंने नहीं देखा, जिसने भरत-मुनि के नाट्य शास्त्र में नटकी परिकल्पना को प्रमाणित किया है, वो हमारे देश में एकमात्र अभिनेता है गोविंदा भैया.' गोविंदा के लिए राजपाल यादव के बोले गए इन शब्दों से साफ झलकता है कि वो उनका कितना सम्मान करते है और उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं तीसरे कलाकार के बारे में उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मुझे लगता है मैं ही पैदा हुआ हूं.'