फर्रुखाबाद में पुलिस लाइन परंपरागत रीति-रिवाज से हुआ होलिका दहन, एसपी ने दी जनपदवासियों को शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 मार्च 2026 होलिका दहन के पावन अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरती सिंह व अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपदीय पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ विधिवत पूजन कर होलिका दहन किया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे रीति-रिवाज से पूजन सम्पन्न कराया गया। इसके उपरांत होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि त्योहार को शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित यह कार्यक्रम उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Comment