हरदोई: राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों का हंगामा

हरदोई:- हरदोई के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया छात्रों का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें खराब भोजन दिया जा रहा है और सफाई व्यवस्था भी खराब है उन्होंने बॉर्डन अनुल और मेष प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

छात्रों ने बताया कि भोजन में कई बार कीड़े निकल चुके हैं हॉस्टल में स्वच्छता की कमी है और वार्डन अनुल कभी वहां नहीं रुकती। शिकायत करने पर उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं दिया जाता है सामूहिक शिकायत पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने का आरोप भी लगाया गया।

छात्रों ने कॉलेज में फर्नीचर टेबल चेयर जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी का भी जिक्र किया स्थिति बिगड़ने पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुलाया जिसने छात्रों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया छात्र आयुष वर्मा और शिवांग द्विवेदी ने बताया कि मेष का भोजन दूषित है और सफाई व्यवस्था कर्मी हुई है उन्होंने प्रशासन पर उनकी आवाज दबाने का आरोप लगाया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीपी के पूर्व जिला संयोजक प्रियांशु वाजपेई ने छात्रों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए जल्द सुधार न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी