Friday, 30 October 2026 | 8:30 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद: मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में ग्राम चौकीदारों को मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, मिशन शक्ति 6 के तहत उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

फर्रुखाबाद में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के वर्चुअल संवाद के दौरान फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम चौकीदारों का मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 करने के साथ ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का हेल्थ कार्ड प्रदान किया गया, और मिशन शक्ति 6 के तहत उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
Share:
फर्रूखाबाद: मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में ग्राम चौकीदारों को मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, मिशन शक्ति 6 के तहत उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान
रॉयल जे०जे०आर० गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुनते जनपद के ग्राम चौकीदार

फर्रूखाबाद (द दस्तक 24): 

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद बरेली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के ग्राम चौकीदारों से संवाद स्थापित कर उन्हें महत्वपूर्ण सौगातें दी गईं। इसी क्रम में रॉयल जे०जे०आर० गेस्ट हाउस फतेहगढ़ में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के ग्राम चौकीदारों ने सहभागिता करते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधन सुना।

​गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति:

इस कार्यक्रम में माननीय विधायक अमृतपुर श्री सुशील शाक्य, माननीय विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि सिंह, पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर जिलाधिकारी फर्रूखाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी तथा मिशन शक्ति से संबंधित पुलिस टीमें उपस्थित रहीं।

41859

​ग्राम चौकीदारों के लिए बड़ी घोषणाएं और सुविधाएं:

कार्यक्रम के दौरान ग्राम चौकीदारों के हित में ऐतिहासिक कदम उठाते हुए उनका मासिक मानदेय ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,500 कर दिया गया है। इसके अलावा उनके और उनके परिवार के बेहतर उपचार हेतु प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा के लिए हेल्थ कार्ड प्रदान किए गए। इन कल्याणकारी सुविधाओं से ग्राम चौकीदारों को आर्थिक संबल और स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी।

​उत्कृष्ट प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान:

इसी अवसर पर 'मिशन शक्ति फेज-6' के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं, समाजसेवा में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

41863