फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 मार्च 2026 कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस टीम ने 9 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चन्द्रजीत उर्फ सूरज पुत्र मजहब सिंह निवासी ग्राम कुईयांबूट, थाना मऊदरवाजा जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली फर्रुखाबाद में मुकदमा अपराध संख्या 52/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इससे पहले वर्ष 2024 में थाना मऊदरवाजा में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
