फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 जुलाई 2026 फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने के आभूषण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकित यादव पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू यादव, निवासी ग्वालटोली, थाना कोतवाली फतेहगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 4 सोने की चूड़ियां, 2 सोने की जंजीरें, 3 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी झुमकीदार कुंडल तथा काले मोतियों की माला में लगा सोने का पेंडल बरामद किया गया।
सरकारी आवास से हुई थी चोरी
जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक शुभम त्रिवेदी के सरकारी आवास से सोने के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चोरी हो गए थे। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 216/2026 के तहत धारा 305ए एवं 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सफल अनावरण कर दिया।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया—
4 सोने की चूड़ियां, 2 सोने की जंजीरें, 3 सोने की अंगूठियां, 1 जोड़ी सोने के झुमकीदार कुंडल, काले मोतियों की माला में लगा 1 सोने का पेंडल बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, निकित यादव के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट और चोरी जैसे मामले शामिल हैं। वर्तमान चोरी का मुकदमा भी उसके खिलाफ दर्ज किया गया है।
इन टीमों ने निभाई अहम भूमिका
इस कार्रवाई में कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक तेज सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संत कुमार सहित पुलिसकर्मियों की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
