फर्रुखाबाद: चांदपुर में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक संपन्न, राम उत्सव एवं संगठन विस्तार पर बनी रणनीति।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 फरवरी 2026 चांदपुर स्थित मन्नत गेस्ट हाउस में विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों, विशेष रूप से राम उत्सव, हिंदू सम्मेलन तथा संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए आगामी गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में विभाग अध्यक्ष योगेश जी, विभाग संगठन मंत्री रिषभ जी, विभाग संयोजक अभिषेक जी, जिला अध्यक्ष मुकेश जी, जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा जी, जिला कार्याध्यक्ष अनिल जी, जिला संयोजक सुदीप जी, जिला सह संयोजक रोहन मिश्रा जी, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका विधि सिंह, मातृशक्ति जिला संयोजिका हेमलता मिश्रा जी, जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश, जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेंद्र जी, जिला बल उपासना प्रमुख अनुज जी, जिला मिलन केंद्र प्रमुख श्रवण जी, अंकुल जी, नगर मंत्री सिद्धांत जी, नगर अध्यक्ष इंद्रजीत यादव, सहमंत्री प्रवीण अवस्थी जी, जिला कोषाध्यक्ष रुक्मंगल जी, जिला उपाध्यक्ष शिवकांत जी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख राहुल जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार के अंतर्गत दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका के रूप में बहन रुनझुन दुबे, मातृशक्ति नगर संयोजिका के रूप में श्रीमती सिमरन सिंधी, प्रखंड कांपिल्य संयोजक के रूप में अजबेंद्र यादव, सह संयोजक अंकित कुमार व किशन, प्रखंड सहसंयोजक जय कश्यप, बढ़पुर प्रखंड सह संयोजक आकाश प्रजापति व राजेंद्र तथा दुर्गा वाहिनी नगर टोली का गठन किया गया।

बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प