फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 को जनपद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक प्रकरण की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय एवं राहत प्रदान करना है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी आरती सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि सभी थाना प्रभारी एवं क्षेत्राधिकारी आवेदकों से संवेदनशीलता और शालीनता के साथ व्यवहार करें तथा उनकी शिकायतों का निस्तारण नियमानुसार प्राथमिकता पर करें। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और निस्तारण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को समय से भेजने के निर्देश भी दिए।
इस वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान को लेकर वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और तकनीक के माध्यम से भी जनता तक पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
