फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों (SHO/SO) के साथ क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं एवं न्यायालय से संबंधित अहकामात की समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचकों से लंबित विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले का निस्तारण गुण-दोष एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।बैठक में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा संवेदनशील मामलों में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हो।क्राइम मीटिंग के दौरान जनपद में अपराध नियंत्रण की रणनीति, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
फर्रुखाबाद:अपराध नियंत्रण और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर एसपी आरती सिंह ने की समीक्षा बैठक
