प्रयागराज: जिलाधिकारी के निर्देशन में कलेक्ट्रेट में दिनांक 07.05.2026 को जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्व-गणना Self Enumeration) का अभियान चलाया गया।

प्रयागराज,जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में कलेक्ट्रेट में दिनांक 07.05.2026 को जनगणना-2027 के अन्तर्गत स्व-गणना Self Enumeration) का अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत जनपद प्रयागराज के गणमान्य नागरिकों के द्वारा मोबाइल से स्व-गणना की गयी। स्व-गणना हेतु स्व-गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) के माध्यम से जनपद के विभिन्न अधिकारियों के द्वारा भी स्व-गणना की गयी। इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इस क्रम में दिनांक 07.05.2026 से 21.05.2026 तक स्वप्रेरणा से स्व-गणना (Self Enumeration) का प्रावधान किया गया है। जनपद पर उक्त अवधि में 14 दिवसीय विशेष जन-जागरूकता एवं सहभागिता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत दिनाक 08.05.2026 (शुक्रवार) को “LOCAL GOVERNANCE DAY/RURAL DEVELOPMENT DAY” के रूप में चिन्हित किया गया है।

प्रयागराज के माननीय जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलपुर व उनके परिजनों, ब्लॉक प्रमुख कोरांव, विकास खण्ड के जन-प्रतिनिधि, सभासद इस्माइलगंज फूलपुर, ग्रामप्रधान मुंगारी करछना, ग्रामसभा के पदाधिकारी एवं विकासखण्ड में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी स्व-गणना करायी गयी। स्व-गणना पोर्टल पर सभी अधिसूचित प्रश्नों के उत्तर का चयन किये जाने के पश्चात एक SE-ID Self Enumeration ID) जनरेट होगी, जिसे संजोकर रखना है एवं क्षेत्र प्रगणक को उपलब्ध कराकर अपनी जनगणना पूर्ण करनी है। साथ ही स्व-गणना करते समय की फोटो अपने सोशल मीडिया/व्हाट्सएप स्टेटस पर प्रदर्शित करते हुए जन-जागरूकता प्रसारित करने में सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अपेक्षा की गयी। यदि यदि स्व-गणना के सम्बन्ध में किसी प्रकार की समस्या आती है तो टोल फ्री नम्बर 1855 पर सम्पर्क किया जा सकता है। जनगणना 2027 का कार्य पूर्ण रूप से डिजिटल रूप से किया जा रहा है। आम जनता दिनांक 07 मई 2026 से स्व-गणना पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर अपनी स्व-गणना कर सकते हैं, जिसके लिए समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान / कोटेदार के माध्यम से स्व-गणना का प्रचार-प्रसार कराते हुए जन-सहभागिता सुनिश्चित करायें। प्रयागराज में दिनांक 08.05.2026 को सायं 07:00 तक 4158 व्यक्तियों द्वारा स्व-गणना करायी गयी।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858