फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मार्च 2026 जनपद के लिए गर्व की बात है कि देवकीनंदन शाक्य के छोटे बेटे संघमित्र रतन शाक्य ने इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (IMO) 2025-26 के सेकंड लेवल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कक्षा 11 में भाग लेते हुए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड जोन में 19वीं रैंक तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 316वीं रैंक प्राप्त की है।
संघमित्र रतन शाक्य, फर्रुखाबाद स्थित ज्ञानफोर्ट इनोवेटिव स्कूल के छात्र हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह परीक्षा विश्व की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें सफलता हासिल करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
पिता देवकीनंदन शाक्य ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वे उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि संघमित्र की मेहनत, लगन और अनुशासन का ही यह परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी संघमित्र रतन शाक्य को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस उपलब्धि ने जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया है कि वे मेहनत और समर्पण के बल पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकते हैं।
