फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मार्च 2026 दिन रविवार को नगर पंचायत नवाबगंज, जनपद फर्रुखाबाद के निवासी एवं समाजवादी पार्टी के नेता सुमित शाक्य के पिताजी श्री राजेन्द्र सिंह शाक्य के निधन के उपरांत आज उनके निवास पर अनित्य पाठ का आयोजन किया गया। यह बौद्ध परंपरा के अनुसार धर्मपाल बौद्ध द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बताया गया कि श्री राजेन्द्र सिंह शाक्य का देहावसान 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को हुआ था। उस समय उनकी आयु 66 वर्ष थी। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।
स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह शाक्य अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चार पुत्र नीलू शाक्य, दीपक शाक्य, सुमित शाक्य और सचिन शाक्य तथा दो पुत्रियां मंजू शाक्य और लालिमा शाक्य हैं।
अनित्य पाठ के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत राजेन्द्र सिंह शाक्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक व्यवहार और सरल स्वभाव को याद किया तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
