फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 फरवरी 2026 जनपद में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कादरीगेट पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 32 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 27.02.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उक्त अवैध शस्त्र बरामद हुआ।
पुलिस ने अभियुक्त मोहित पुत्र चन्द्रप्रकाश, निवासी गली नं. 7, दीनदयाल बाग, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ को मौके से गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 47/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण:
01 अवैध तमंचा 32 बोर, 02 जिंदा कारतूस 32 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धारा 380/411 भादवि तथा 3/25 आर्म्स एक्ट सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं। संबंधित मामलों में कोतवाली फतेहगढ़ एवं थाना कादरीगेट में मुकदमे पंजीकृत रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध शस्त्रों की रोकथाम हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
