फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 मार्च 2026 थाना अमृतपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्य करते हुए 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को महज 1 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कस्बा व थाना अमृतपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी 3 वर्षीय पुत्री के खेलते-खेलते अचानक लापता हो जाने की सूचना थाना अमृतपुर में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया और ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने सक्रियता और त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सूचना मिलने के मात्र एक घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों सहित क्षेत्र के आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
