फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने परिवार संग किया कोणार्क सूर्य मंदिर का दर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जनवरी 2026 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत आज अपनी धर्मपत्नी के साथ ओडिशा स्थित विश्वविख्यात कोणार्क सूर्य मंदिर पहुँचे। इस अवसर पर उनके साथ सुपुत्र अंकित राजपूत एवं पुत्रवधू भी उपस्थित रहे। सांसद परिवार ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर का अवलोकन कर इसकी अद्भुत वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

कोणार्क सूर्य मंदिर, जो 13वीं शताब्दी में निर्मित है, भारत की प्राचीन स्थापत्य कला और आध्यात्मिक परंपरा का अनुपम उदाहरण माना जाता है। सांसद मुकेश राजपूत ने मंदिर परिसर में समय बिताते हुए भारतीय संस्कृति, इतिहास और धार्मिक धरोहर के संरक्षण के महत्व पर बल दिया।

इस पारिवारिक भ्रमण के दौरान सांसद ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों का दर्शन मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है तथा देश की समृद्ध विरासत से जुड़ने का अवसर देता है।

सांसद मुकेश राजपूत का यह पारिवारिक और सांस्कृतिक भ्रमण आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देने वाला रहा।